Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

लोहार समाज ने मनाया आदिवासी दिवस

परवेज अख्तर/सिवान : स्टेशन रोड स्थित शर्मा मार्केट में गुरुवार को आदिवासी दिवस मनाया गया।  यह कार्यक्रम लोहार समाज के तत्वावधान में आयोजित किया गया था।  जहां अनुसूचित जनजाति सह लोहार संघ के जिलाध्यक्ष सुजीत कुमार शर्मा ने बिरसा मुंडा के तैल चित्र माल्यार्पण कर उनको नमन किया। उन्होंने ने कहा कि 9 अगस्त का दिन अदिवासी समुदाय के लिए सर्वोपरि है।  उन्होंने कहा कि आदिवासियों की संस्कृति, भाषा, लोकगीत,नृत्य, संस्कारों आदि को संरक्षित रखने के लिए संयुक्त राष्ट्रसंघ द्वारा 9 अगस्त 1994 को सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर विश्व आदिवासी दिवस के रूप में मनाए जाने का निर्णय लिया गया था। आदिवासी समाज को अपनी संस्कृति, संस्कार आदि को संरक्षित रखते हुए अपने अधिकारों के प्रति सचेत होने की जरूरत है। वर्तमान युग में सामाजिक,राजनैतिक, आर्थिक परिस्थितियों से गुजरते हुए विकास की मुख्य धारा से जुड़ना ही विश्व आदिवासी दिवस मनाए जाने की सार्थक पहल होगी।  इस अवसर पर लोहार कल्याण समिति के संगठन सचिव शंभू शर्मा, कृष्णा शर्मा, भोला शर्मा, उत्तम शर्मा, कामेश्वर शर्मा, नागेंद्र शर्मा, अनूप शर्मा, विजय शर्मा, संदीप शर्मा, बलिंद्र शर्मा, अश्विनी शर्मा, पृथ्वीनाथ शर्मा, विकाश शर्मा, रामजी शर्मा, अभिमन्यु शर्मा, सरिता शर्मा, गीता शर्मा, अनुराधा शर्मा, अजीत शर्मा उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026