नौतन में बैंक से पैसा निकाल कर आ रही महिला से ब्लेड मार 49 हजार उड़ाए

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के नौतन थाना क्षेत्र के नौतन बजार स्थित सेंट्रल बैंक परिसर में बुधवार को एक महिला के झोला में ब्लेड मारकर 49 हजार रुपया तथा मोबाइल चोरों ने निकाल लिया. पीड़ित महिला थाना क्षेत्र के मठिया टोला निवासी रामाशंकर राज भर की पत्नी रमावती देवी है. पीड़िता ने बताया कि सेंट्रल बैंक से 49 हजार रुपया निकाल कर अपने झोले में रख पासबुक लेने लगी.

इसी बीच चोरों ने झोला में ब्लेड मारकर रुपया और मोबाइल निकाल लिया. घटना की जानकारी पीड़िता को तब हुई जब पास बुक झोले में रखने लगी. पैसा चोरी जाने को लेकर पीड़िता बैक परिसर में ही रोने गिलगिलाने लगी. मामले की शिकायत जब बैंक के मैनेजर से करने गयी तो वे अपने कक्ष में नहीं मिले. कर्मियों ने बताया कि वे किसी काम से बाहर गये हैं. बैंक स्टाप से जब सीसीटीवी खंगालने की बात कही गई तो बताया गया कि सीसीटीवी खराब है. काम नहीं कर रहा है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026