Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

दूसरों पर उंगली उठाने से पहले अपने पार्टी में झांके तेजस्वी : विनोद नारायण

परवेज़ अख्तर/सिवान:- जिले में स्वच्छ  जल उपलब्ध कराने के लिए सरकार द्वारा इस वित्तीय वर्ष में 13 करोड़ 27 लाख खर्च किया जाएगा। यह बातें पीएचईडी मंत्री विनोद नारायण झा ने मंत्री ने परिसदन में शनिवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। उन्होंने विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यो का आंकड़ा प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि जिले के हर घर में नल का जल योजना के तहत कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। जलापूर्ति योजनाओं का भी डीपीआर तैयार करने के लिए विभागीय निर्देश दिया गया है। जिले में 20 जलमीनर है। पुराने चापकाल योजना कमजोर हो गई विधायक द्वारा चापाकल दिया जाता था, जो बड़े पैमाने पर खराब हो गई है। छोटे छोटे खराब चापकल को ठीक किया जा रहा है।ढाई हजार चापाकल की मरम्मति का कार्य चल रहा है। डब्ल्यूएचओ का रिपोर्ट आया है कि बिहार के लोग स्वस्थ माहौल और स्वस्थ पानी पीए तो अधिकांश बीमारी दूर हो जाएगी। पानी जांच के लिए सिवान में प्रयोगशाल है लेकिन और दो जगहों पर जल जांच प्रयोगशाल का निर्माण होना है जिसमें एक मैरवा और महाराजगंज में खोला जाएगा।  जिले के लोगों उन्होंने अपील कि अगर किसी के घर का पानी शुद्ध नहीं है तो उसकी जांच विभाग द्वारा 24 घंटे के अंदर की जाएगी।  सभी प्रखंड में जलापूर्ति योजनाओं के लिए 9 करोड़ 67 लाख 95 हजार की राशि  स्वीकृत हो गई है जिसमें दस का टेंडर हो गया है जबकि 11 का टेंडर होना बाकि है। वहीं राजनीति से जुड़ी बयान देते हुए उन्होंने तेजस्वी पर तंज कसते हुए कहाकि राजनीति में अभी नए हैं। मुजफ्फपुर कांड की जांच तो सीबीआई कर रही है। मैं पूछता हूं कि उनके विधायक ने जब नाबालिग से दुष्कर्म किया तो उन्होंने विधायक को क्यों नहीं पार्टी से निलंबित किया। तेजस्वी को बिहार की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024