गुठनी

गुठनी बाजार में दो गुटों में खूनी संघर्ष

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के गुठनी बाजार में गुरुवार की देर शाम दो गुटों के बीच आपसी विवाद में खूनी संघर्ष की घटना हो गई। इस घटना में छह से अधिक लोग घायल हो गए। ममौर व गुठनी बाजार के युवकों के बीच दशहरा मेले के दौरान विवाद के बाद मारपीट हुई थी। हालांकि बाद में दोनों तरफ के लोगों को समझा-बुझाकर किसी तरह शांत करा दिया गया था। इधर गुरुवार की देर शाम हुई घटना के बारे में बताया जा रहा है कि ममौर के मुन्ना यादव जैसे ही बाजार में आया दूसरे पक्ष के लोग उसी घटना की वजह से मारने लगे। बीच-बचाव करने आए संदीप यादव, धनजंय यादव, हरेश यादव सहित छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज पीएचसी में चल रहा है। दोनों गुट में हुई मारपीट के बाद बाजार में भगदड़ मच गई। सभी अपनी-अपनी दुकानों का शटर बंद करके भागने लगे। जानकारी मिलते पुलिस मौके पर पहुंच गई। तलवार, लाठी व खंती बरामद की गई है। घटनास्थल पर अतिरिक्त पुलिसबल तैनात कर दिया गया है।

मारपीट के बाद बाजार में अफरातफरी

गुरुवार की देर शाम हुई दो गुटों में हिंसक झड़प के बाद गुठनी बाजार, कसेरा टोली व दुर्गा मंदिर के पास भगदड़ मच गयी। लोगों की माने तो जब ममौर गांव के लोगों को पता चला कि उनके गांव के युवक से मारपीट हो गयी है। जैसे ही ममौर के ग्रामीण मौके पर पहुंचे कसेरा टोली के लोग ईंट व शीशे की बोतल फेंकने लगे। इसके बाद दोनों तरफ से जमकर हंगामा हुआ।

पुलिस ने संभाली कमान, दोनों गुटों में तनाव

गुठनी बाजार में ममौर और गुठनी के युवकों के बीच गुरुवार को मारपीट की घटना के बाद पुलिस ने मोर्चा संभाला ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों तरफ के लोगों को खदेड़ कर बाजार में शांति व्यवस्था स्थापित की। पुलिस ने गुठनी बाजार, पटेल चौक, मटिकोडवा, कसेरा टोली, निम्तल्ला चौक सहित कई जगहों पर फ्लैग मार्च किया। सुबह में पुलिस की गश्ती के बाद पुनः दुकानें खुल गईं।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024