जेडए इस्लामिया महाविद्यालय में एनसीसी दिवस पर रक्तदान व पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित

परवेज अख्तर/सिवान: सिवान शहर के जेडए इस्लामिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रविवार को एनसीसी दिवस के अवसर पर महाविद्यालय के एनसीसी इकाई द्वारा रक्तदान और पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में कुल 19 यूनिट रक्तदान किया गया। रक्तदान शिविर का उद्घाटन करते हुए महाविद्यालय शासी निकाय के सचिव जफर अहमद गनी ने कहा रक्तदान मानवता की सेवा है। रक्तदान कर किसी दूसरे का जीवन बचाया जा सकता है। आज इसकी बड़ी जरूरत है। सातवीं एनसीसी बटालियन के सूबेदार गंगा प्रसाद राय ने एनसीसी दिवस पर रक्तदान और पौधारोपण के औचित्य पर प्रकाश डाला।

एनसीसी पदाधिकारी प्रो. नाजिम अली ने आगत अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर विभिन्न प्रकार के कुल 100 पौधे लगाए गए। इस अवसर पर शासी निकाय के अध्यक्ष डा. खुर्शीद अनवर, सदस्य तारिक जफर गनी, आजमी बारी, डा. मजहर अहमद गनी, अधिवक्ता पटना उच्च न्यायालय इरशाद अहमद, प्रो. जितेंद्र वर्मा, पूर्व एनसीसी पदाधिकारी तौहिद अंसारी ने रक्तदान से होने वाले फायदे बताए। अंत में एनसीसी के सीनियर अंडर आफिसर शाहबाज आलम ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026