Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

अलग-अलग गांवों में जमीनी रंजिश को ले खूनी संघर्ष, आठ घायल, एक रेफर

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के शुभहता गांव में शनिवार की सुबह पूर्व से चली आ रही जमीन रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर खूनी संघर्ष हो गया. जिसमें सात लोग घायल हो गए. मिली जानकारी के मुताबिक दो पट्टीदारों के बीच पहले से ही पुरानी जमीनी रंजिश को लेकर तनाव का माहौल कायम था. इसी दरम्यान दो छोटे बच्चें किसी बात को लेकर आपस में ही लड़ गए. बच्चों के झगड़ा का ढाल बनाकर दोनों पक्ष के लोगों ने एक दूसरे पर लाठी-डंडे निकालकर हमला बोल दिया.

जिसमें कुल सात लोग बुरी तरह घायल हो गए. घायलों को इलाज लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया. घायलों में एक पक्ष के ब्रजेश यादव, लालू यादव, गोला यादव, मुकेश यादव, नागेंद्र यादव व दूसरे पक्ष के रामकिशोर यादव शामिल है. घायल गोला यादव को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. वहीं थाना क्षेत्र के नोनिया पट्टी में जमीनी विवाद को ले दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई. जिसमें श्यामानंद दुबे एवं मुकेश दुबे बुरी तरह घायल हो गये. उनका इलाज रेफरल अस्पताल में चल रहा हैं. थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि आवेदन मिला हैं. मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026