Tarwara Hindi News

सरैया गांव में वृद्ध की पिट-पिट कर हत्या , दो पुत्र घायल

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के जी. बी. नगर थाना क्षेत्र के भरतपुरा पंचायत के सरैया गांव में रविवार की रात श्मशान की जमीन पर अतिक्रमण को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान पट्टीदारों द्वारा लाठी-डंडे से किए गए वार में गंभीर रूप से घायल एक वृद्ध ने इलाज के क्रम में पटना में दम तोड़ दिया। जबकि दो पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौत की सूचना जैसे ही लोगों को मिली हमलावर घर छोड़कर फरार हो गए। इधर पटना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। मृतक गांव निवासी रामजीत महतो बताए जाते हैं। जानकारी के अनुसार रविवार की शाम श्मशान की जमीन पर अवैध अतिक्रमण को रोकने के दौरान हुई गांव के कुछ लोगों के साथ मारपीट हो गई। अपने पुत्रों के साथ मारपीट होते देख पिता रामजीत महताे वहां पहुंचे तो हमलावरों ने उनकी भी जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां स्वामीनाथ महतो एवं हरिनाथ महतो का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। वहीं इनके पिता रामजीत महतो की स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उन्हें पीएमसीएच रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। घायल स्वामीनाथ महतो के फर्द बयान पर पुलिस ने सरैया गांव निवासी विभिषण महतो के पुत्र राजेश महतो, राजेश महतो के पुत्र सूरज महतो, रामबाबू महतो, चंद्रमा महतो तथा उनकी पत्नी शर्मावती देवी तथा गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के छितौली गांव निवासी दिनेश महतो समेत चार-पांच अज्ञात के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। दर्ज प्राथमिकी में यह आरोप लगाया गया है जब मैं अपने गांव स्थित श्मशान स्थित पुलिया के पास पहुंचा तो उपरोक्त लोग मुंह बांधे हुए एक सोची-समझी साजिश के तहत अचानक जान से मारने की नीयत से हमला बोल दिया। हल्ला सुन मेरे पिता तथा मेरे भाई बचाने पहुंचे तभी मेरे पिता को जान से मारने की नीयत से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष अकील अहमद ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि मृतक के घायल पुत्र के फर्द बयान पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। दर्ज प्राथमिकी के सभी नामजद अभियुक्त घर छोड़ कर फरार हो गए हैं, जिसकी गिरफ्तारी के लिए संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026