परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के नौतन थाना क्षेत्र के पचलखी गांव में दो पक्षों के बीच भूमि विवाद में शनिवार को खूनी संघर्ष हो गया. जिसमें दोनों पक्ष के आधा दर्जन लोग घायल हो गए. घायलों में एक पक्ष के सन्नि सोनी, दीपक सोनी, संतोष सोनी जबकि, दूसरे पक्ष के राजन सोनी, रामजी सोनी, लक्ष्मण सोनी सहित आधा दर्जन लोग शामिल हैं.
सभी घायलों का इलाज नौतन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सीवान सदर अस्पताल में चल रहा है. दोनों पक्ष के घायलों ने एक-दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगाया है. विवाद का कारण पूर्व से चला आ रहा भूमि विवाद बताया जा रहा है. थाना प्रभारी अभिमन्यु कुमार ने बताया कि अभी किसी पक्ष ने आवेदन नहीं दिया है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…