Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सिसवन में जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष दो घायल

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के सिसवन चैनपुर ओपी थाना के अंतर्गत विरती गांव में गुरुवार के दोपहर एक जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गई जिसमें दो लोग बुरी तरह जख्मी हो गए. हालांकि ग्रामीणों के कड़ी मशक्कत के बाद झगड़े को किसी तरह शांत कराया गया. तब घायलों को इलाज के लिए सिसवन के रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनका इलाज चल रहा हैं. बताया जाता है कि विरती गांव निवासी ब्रिज किशोर महतो एवं नंदू महतो विवादित खेत में लगे आम के पेड़ से आम तोड़ रहे थे.

तभी गांव के ही ध्रुव महतो से उनकी वाद-विवाद होने लगी इतने में देखते ही देखते दोनों गुटों से जमकर लाठी-डंडो से खूनी संघर्ष हो गया. जिसमें बृज किशोर महतो एवं नंदू महतो बुरी तरह जख्मी हो गये. हालांकि ऐन मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण इकट्ठे होकर झगड़े को शांत कराया. इधर घायलों ने चैनपुर थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज के लिए गुहार लगाया है. चैनपुर ओपी थानाघ्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है. मामले की जांच की जा रही है. प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026