दरौंदा

प्रत्येक शनिवार को बीएलओ की होगी बैठक

परवेज अख्तर/सीवान : जिले के दारौंदा प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी भवन परिसर में शनिवार को बीडीओ सह सीडीपीओ रीता कुमारी की अध्यक्षता में सेविकाओं की बैठक हुई। बैठक में सेविका बने बीएलओ को निर्देश दिया गया कि 7 अक्टूबर को दारौंदा के कुल 127 बूथों पर शिविर लगाकर नए मतदाताओं बनाने एवं सुधार करेंगे। प्रत्येक शनिवार को बीआरसी भवन परिसर में बीएलओ की बैठक कर कार्यों की समीक्षा होगी। सेविका के घर शौचालय होने का शपथपत्र देने, दारौंदा प्रखंड के कुल 17 पंचायतों में शौचालय का प्रोत्साहन राशि देने के लिए तीन दिनों में लाभुकों का आवेदन देने का निर्देश दिया गया। शौचालय बनवाने के लिए जागरूकता लाने एवं शौचालय बन जाने पर प्रोत्साहन राशि के लिए आवेदन लेकर जमा करने का निर्देश दिया गया। वैसे आंगनबाड़ी केंद्र की सूची भेजे जिनके भवन जर्जर हो गए हैं। बीडीओ ने कहा कि एक सप्ताह में जर्जर आंगनबाड़ी केंद्रों की सूची भेज दें। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों को सुचारु रूप से चलाने, समय सीमा के अनुसार केंद्र खोलने, केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित कार्यक्रम को शत-प्रतिशत संचालन करने का आवश्यक दिशानिर्देश दिया गया। बैठक में कृषि पदाधिकारी सतीश कुमार सिंह, बीईओ अजय कुमार, पर्यवेक्षक उषा सिंह, चिंता देवी, अनीता देवी, मंजू देवी, प्रियंका देवी, नूरजहां खातून, मीना कुमारी, संध्या कुमारी, मनोरमा देवी, संगीता देवी, दीपिका देवी, रंजीता देवी आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026