Categories: छपरा

सारण में सरयू नदी से शराब लदी नाव जब्त, तस्कर फरार

छपरा: मांझी पुलिस नें भभौली गांव के समीप सरयू नदी से शराब से लदी नाव को जब्त कर लिया. हालांकि शराब के कारोबारी भागने भागने मे सफल रहा. पुलिस नें तीन शराब के कारोबारियों की पहचान कर ली हैं. भागे कारोबारियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही हैं. थानाध्यक्ष मोहम्मद जकारिया नें बताया की पुलिस को सुचना मिली की शराब के कारोबारी उतर प्रदेश से बड़ी मात्रा मे नाव से देशी शराब लेकर आ रहा हैं.

सूचना के आधार पर भभौली गांव के समीप सरयू नदी के किनारे पुलिस नें छापेमारी की. छापेमारी के दौरान कारोबारी पुलिस को देख शराब से लदी नाव को छोड़कर भाग निकले. हालांकि पुलिस भागे शराब के कारोबारी की पहचान कर ली हैं. भागे कारोबारियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही हैं. नाव से बरामद शराब की मात्रा लगभग 200 लीटर बताया जाता हैं. पुलिस नें नाव को जब्त कर थाना परिसर लाया. इस मामले मे नयी उत्पाद अधिनियम के प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस अनुसंधान कर रहीं हैं.

उधर मरहा गोला पर छापेमारी कर देशी शराब के साथ पुलिस नें एक कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार कारोबारी के पास से पुलिस नें 11 लीटर देशी शराब बरामद किया हैं. गिरफ्तार कारोबारी मरहा गोला गांव निवासी शिवप्रसाद चौधरी का पुत्र बलि चौधरी बताया जाता है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026