दरौली

महिला की हत्या कर शव गायब किया, प्राथमिकी दर्ज

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के दरौली थाना क्षेत्र के डरैली मठिया गांव में एक महिला की हत्या कर शव गायब कर देने का मामला प्रकाश में आया है. दरौली पुलिस ने महिला के भाई के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर शव को ढूंढने तथा आरोपितों की गिरफ्तारी के लिये प्रयास तेज कर दी है. शनिवार को थानाध्यक्ष संजीव कुमार को महिला का भाई सह कांड का वादी गुठनी के मिश्र छापर गांव निवासी ब्रजेन्द्र मिश्र ने सूचना दिया कि उसकी बहन का शव डरैली मठिया के सोनाडीह ताल में आरोपितों द्वारा गाड़ा गया है.

थानाध्यक्ष ने एसआई बाल्मीकि सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम सांकेतिक स्थान पर भेजकर खुदाई करवाया तो महिला की शव की जगह पशु का शव मिला. पुलिस ने उस स्थान के अलावा भी कई संभावित जगहो की छानबीन की मगर खाली हाथ लौटना पड़ा. विदित हो कि गुठनी थानाक्षेत्र के मिश्र छापर गांव निवासी ब्रजेन्द्र कुमार मिश्रा की बहन राजकुमारी की शादी करीब सात साल पहले दरौली थानाक्षेत्र के डरैली मठिया गांव निवासी अखिलेश मिश्र संग हुई थी.

थाने में दिये आवेदन में महिला के भाई ने लिखा है कि मेरी बहन को मायके से दहेज मांगने के लिये प्रताड़ित किया जा रहा था और घटना के दिन शुक्रवार को उसकी हत्या कर शव गायब कर दिया गया है. उसने अपने आवेदन में लिखा है कि शुक्रवार को मेरी चचेरी बहन इसकी सूचना दी कि राजकुमारी की हत्या ससुराल वालों ने कर दी है. सूचना पाकर जब वहां पहुंचा तो बताया कि तुम्हारी बहन मर गयी है और सब लोग ले गये है दरौली अंतिम संस्कार के लिये. मैने काफी खोजबीन किया लेकिन मेरी बहन के ससुराल वाले नहीं मिले सब घर छोड़कर फरार है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026