परवेज अख्तर/सिवान : जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हथौड़ा बड़का टोला के पास आंदर-सिवान मुख्य मार्ग के पश्चिमी किनारे शुक्रवार की सुबह मक्का के खेत से एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इसकी सूचना मिलते ही घटना स्थल पर काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। ग्रामीणों द्वारा शव की शिनाख्त गांव निवासीा संजय बिंद के ने छोटे भाई उपेंद्र बिंद के रूप में हुई। उपेंद्र बिंद अपने घर से दो दिन पूर्व से लापता था। खबर प्रेषण तक मामले में परिजनों ने हत्या कर शव को खेत में फेंके जाने की आशंका जताई है। पुलिस को मामले में कोई लिखित आवेदन नहीं मिला था। मृतक के बड़ा भाई संजय बिंद ने बताया कि 4 सितंबर को उसका भाई उपेंद्र बिंद अपने पड़ोसी के साथ जाल लेकर मछली मारने के लिए नदी में गया था और वह दिन से घर वापस नहीं आया था।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…