नौतन: बाइक चोरी के फिराक खड़े तीन को पुलिस ने गिरफ्तार भेजा जेल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के नौतन थाना क्षेत्र के प्रखंड मुख्यालय के पास बाइक चोरी करने की फिराक में खड़े तीन बाइक चोरों को नौतन पुलिस बल ने दौड़ाकर शुक्रवार की शाम गिरफ्तार कर लिया. मालूम हो कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली की बाइक चोर प्रखंड मुख्यालय में आ चुके है. शुक्रवार की शाम जब थाना प्रभारी  अभिमन्यु कुमार, एएसआई शंकर सिंह ने छापेमारी की तो पुलिस को देख वे भागने लगे.

पुलिस ने दौड़ाकर तीनों को पकड़ लिया. इस दौरान एक चोरी की बाइक भी बरामद की. गिरफ्तार चोरों में नौतन थाना क्षेत्र के हथौजी गांव निवासी दिनेश साह, सुनील कुमार साह, हसुआ एकलाम गांव निवासी शम्भू साह बताया जाता है. बीते शुक्रवार की सुबह भी पुलिस ने हसुआ के बिहारी टोला गांव में तीन  बाइक चोरों को चोरी की तीन बाइक के साथ गिरफ्तार किया था. थाना प्रभारी अभिमन्यु कुमार ने बताया कि सभी बाइक चोरों पर प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया. उन्होंने कई बाइक चोरी का खुलासा किया है. जिसे शीघ्र बरामद किया जाएगा.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026