परवेज़ अख्तर/सीवान:
जिले के नौतन थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव से बुधवार की रात घर के दरवाजे पर लगी बोलेरो गाड़ी अज्ञात चोरों द्वारा चोरी करने क़ा मामला प्रकाश मे आया हैं। जानकारी के अनुसार नौतन के जगदीशपुर गांव निवासी राजन ने अपनी बोलेरो दरवाजे के सामने खड़ी की थी। बुधवार की रात अज्ञात चोरों ने गाड़ी का लॉक तोड़कर बोलेरो की चोरी कर ली।
गुरूवार की सुबह जब वे घर के बाहर निकले तो पाया कि बोलेरो दरवाजे से गायब है। काफी खोजबीन करने के बाद भी जब कुछ पता नहीं चला तो थक हारकर उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। राजन ने मामले में अज्ञात के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। बता दें कि वाहन चोर नौतन में काफी सक्रिय हो गए हैं। पुलिस की उदासीनता से चोरी की घटनाएं काफी बढ़ी है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…