परवेज अख्तर/सिवान: मैरवा-गुठनी मुख्य मार्ग पर बभनौली और भठही के बीच एक साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में बोलेरो सड़क के किनारे गड्ढे में गिर गई। बोलेरो में चालक समेत तीन लोग सवार थे। बताते हैं कि एक बोलेरो से कुछ लोग मैरवा से उत्तर प्रदेश के बरहज थाना क्षेत्र के मदनपुर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक एक साइकिल सवार बोलेरो के सामने आ गया। उसे बचाने की कोशिश चालक ने की। साइकिल सवार बोलेरो की चपेट में आने से बच गया। लेकिन चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। बोलेरो सड़क के किनारे गड्ढे में उतर गई। हालांकि बोलेरो में सवार सभी सुरक्षित बच गए। चालक को हल्की चोटें आईं। बोलेरो चालक मैरवा थाना क्षेत्र के कैथवली निवासी मो. अलाउद्दीन और वाहन मे सवार सभी लोगों को ग्रामीणों ने निकाला।बोलेरो सड़क के नीचे गड्ढे में गिरने के बाद वहां काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। घटना की सूचना मिलते ही इंग्लिश पंचायत के सरपंच संदीप कानून भी वहां आ गए।पुलिस भी कुछ देर मे वहा पहुंच गई। सरपंच ने ट्रैक्टर मंगा कर बोलेरो को बाहर निकाला।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…