परवेज अख्तर/सिवान : मैरवा-गुठनी सड़क मार्ग के धनौती बाजार के निकट मंगलवार को एक बोलेरो और पिकअप के बीच हुई टक्कर में पिकअप पर सवार आर्केस्ट्रा पार्टी के सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सहायता से एक ऑटो से उन्हें मैरवा रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। आर्केस्ट्रा टीम शादी समारोह में कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए सिवान जिला के तरवारा बाजार के बिसाती महाला से गुठनी के तरफ जा रहे थे। घायलों में पांच नर्तकियां भी शामिल है। नर्तकियां पंजाब के रहने वाली हैं। इस संदर्भ में बताते हैं कि गुठनी के तरफ एक शादी समारोह में कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए तरवारा बाजार के बिसाती महाला से आर्केस्ट्रा पार्टी पिकअप से जा रहे थे। इस दौरान धनौती में सामने से तेज रफ्तार आ रही एक बोलेरो ने टक्कर मार दिया। टक्कर लगने के बाद पिकअप सड़क के किनारे पलट गई। उसमें सवार आर्केस्ट्रा के सभी सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही गुठनी थाना पुलिस वहां पहुंच गई। बोलेरो और पिकअप को कब्जे में ले ली। इधर घायलों का मैरवा मे इलाज किया जा रहा है। घायलों में तरवारा के रोहन कुमार, सानू कुमार, सूरज कुमार, रोहित कुमार और अविनाश कुमार शामिल हैं। वहीं आर्केस्ट्रा पार्टी में नर्तकी पंजाब की रहने वाली सुनीता सेठ, राधा कुमारी, सोनम कुमारी, जानकी कुमारी, ज्योति कुमारी शामिल हैं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…