परवेज़ अख्तर/सिवान : स्टेशन रोड स्थित नगर धर्मशाला के निकट एक रस्सी झाड़ू की दुकान में तेज रफ्तार से आ रही बोलेरो अनियंत्रित होकर जा घुसी। बोलेरो ने दुकान के काउंटर में जाकर टक्कर मारी और गाड़ी बंद हो गई। इससे बड़ी क्षति होने से बच गई। दुकान में काउंटर के पास मौजूद एक युवक घायल हो गया। उसे इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में पहुंचाया गया। दुकान गीता देवी की है। बोलेरो मैरवा रेलवे स्टेशन से सेवतापुर जा रहा था। यह बोलेरो सेवतापुर का ही है। घटना कर के बाद आसपास के दुकानदार काफी संख्या में एकत्रित हो गए। बोलेरो के चालक को लोगों ने कब्जे में ले लिया। बाद में उसने अपने मालिक को सूचना दी। घायल युवक के इलाज और दुकान में हुई क्षति की भरपाई करने के बाद बोलेरो को लोगों ने जाने दिया। बोलेरो को भी क्षति पहुंची है।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…