छपरा: मशरख थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र में शराब के नशें में एस एच-90 और 73 होकर सिवान जाने के दौरान पिक अप चालक को पिक अप समेत गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में मशरक थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा ने बताया कि थाना क्षेत्र में प्रतिदिन शराब पीने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है जिसमें थाना क्षेत्र से गुजर रही एस एच-73 और 90 पर रात्री गश्ती दल लगी हुई थी उसी दौरान महावीर चौक बस स्टैंड के पास वाहनों की लगीं लंबी जाम को पुलिस के जवान हटा रहे थी कि पटना की तरफ से सिवान जा रही पिकअप वैन चालक राह चलते लोगों से गाली गलौज कर रहा था.
जब जाम से निकालने के लिए लोगों द्वारा बोला गया तो मोटरसाइकिल मे टक्कर मारने की धमकी देते हुए मारपीट पर उतारू हो गया मौके पर ड्यूटी पर मौजूद थाना पुलिस जमादार ओम प्रकाश यादव ने पुलिस बल की सहयोग से नशेरी पिकअप वैन बीआर- 01जी -डी3995 को चालक समेत गिरफ्तार कर लिया गया। चालक की पहचान पटना जिले के बेलही थाना क्षेत्र के बेलही गांव निवासी चंद्रिका प्रसाद के 40 वर्षीय पुत्र रंजीत कुमार के रूप में हुई। मामले में प्राथमिकी दर्ज करतें हुए स्वास्थ्य जांच करा कर मंडल कारा छपरा भेज दिया गया और पिक अप को शराब अधिनियम के तहत शराब पीकर चलाने के जुर्म में जप्त कर दिया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…