परवेज अख्तर/सिवान :- शुक्रवार को गुठनी के टेकनिया कुटी से चोरी गये पूर्व बीडीसी०के बोलेरो गाड़ी को यूपी० के उभाव थाना की पुलिस ने वाहन जांच के दौरान सोमवार को पकड़ लिया है और चोरों को भी गिरफ्तार कर लिया है.उभाव थाना के एसओ०द्वारा पूछताछ पर उनलोगों बहुत कुछ जानकारी दे दिया जिसके आधार पर गुठनी थानाध्यक्ष मनोरंजन कुमार व मैरवा प्रक्षेत्र के पुलिस निरीक्षण अरविंद कुमार उभाव थाना जाकर बोलेरो का सत्यापन किया. पकड़े गये बोलेरो चोर आंदर थाना क्षेत्र का निवासी सुनील यादव तथा राजकुमार गोड़ उर्फ राजू गोड़ है. थानाध्यक्ष मनोरजंन कुमार ने उभाव थानाध्यक्ष से मिली जानकारी के आधार पर बताया कि इन चोरों की संलिप्तता अन्य कई वाहन चोरी है.उनलोंगो को जल्द ही न्यायिक प्रक्रिया के तहत रिमांड पर लिया जायेगा. विदित हो कि टेकनिया गांव निवासी पूर्व बीडीसी० छोटेलाल प्रसाद की बोलेरो जिसका पंजीयन संख्या बीआर 29 डी 1318 गत शुक्रवार को दरवाजे पर खड़ी थी और शुक्रवार अहले भोर में चोरों ने उसे चुरा ले गये थे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…