परवेज अख्तर/सीवान:- जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र से बोलेरो चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्वी हरिहांस पंचायत के नवलपुर निवासी सुरेंद्र यादव की बोलेरो जिसका नम्बर बीआर 29 एल 9284 है को चोरों द्वारा उनके दरवाजे रात्रि में उस समय चोरी हो गई जब वाहन मालिक अपने परिवार के बाद मकान में सो रहे थे. इस संदर्भ में वाहन मालिक के भाई विकास कुमार यादव ने हुसैनगंज थाने में आवेदन देते हुए कहा है कि प्रतिदिन की भांति शुक्रवार को भी दरवाजे पर बोलेरो खड़ा करके अपने मकान में सोने के लिए चले गये.
वाहन चोरी की रात्रि में बरसात हो रहा था. देर रात में बारिश समाप्त होने के जब नींद खुली तो बाहर जाकर देखा कि बोलेरो दरवाजे पर नहीं है. इस संबंध में अपने मकान के अगल बगल व गांव में पूछताछ व खोज बीन किया गया परंतु कोई सुराग नहीं मिला. उसके पश्चात थाने में इसकी जानकारी पुलिस को दी गईं . थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन के आलोक में पुलिस छानबीन कर रही है.
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…