परवेज अख्तर/सिवान : जिले के जीरादेई प्रखंड के मुइयां गांव से शनिवार की देर रात चोरों ने दरवाजे के सामने खड़ी सफेद रंग की एक महिंद्रा बोलेरो गाड़ी चुरा ली। वाहन मालिक शिवजी शर्मा के मुताबिक रोज की तरह उन्होंने अपनी बोलेरो गाड़ी अपने दरवाजे के सामने खड़ी की तथा गाड़ी के पहियों में लोहे की जंजीर फंसा ताला लगा दिया। रविवार की सुबह जब घरवालों की आंख खुली तो उन्होंने पाया कि उनके घर के मुख्य द्वार को किसी ने बाहर से बंद कर दिया है। फोन से सूचना देने पर बाहर से दरवाजा खोला गया तब घर के आगे रखी गाड़ी गायब थी तथा लोहे की जंजीर कटी मिली।
इतना ही नहीं पड़ोस वाले घर के दरवाजे की भी कुंडी बाहर से लगा दी गई थी। उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। शीघ्र ही बोलेरो को बरामद तथा आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बताते चलें कि मुइयां से वाहन चोरी की यह पहली घटना नहीं है इसके पूर्व भी पिछले जनवरी में धनंजय साह के दरवाजे के सामने से पिकअप गाड़ी की चोरी हो गई थी। इस मामले में पुलिस को अभी तक कोई सुराग नहीं मिलने से ग्रामीणों में आक्रोश है। मुखिया नीतू देवी ने कहा कि वाहन चोरी की यह दूसरी घटना बहुत ही चिंतनीय है।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…