बांका के बाद अररिया में बम विस्फोट: बैरगाछी में बम फटने से अधेड़ का हाथ कांधे से अलग होकर गिरा, स्थिति गंभीर; पुलिस के हाथ लगे 2 जिंदा बम

पटना: बांका के मदरसा में बम विस्फोट के बाद अब अररिया के बैरगाछी OP के रामपुर पूर्वी पंचायत में बम फटा है। बुधेश्वरी गांव में बम फटने से एक अधेड़ का हाथ बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। उसका दायां हाथ कांधे से अलग होकर गिर गया है। बम विस्फोट में वह बुरी तरह घायल हो गया। अत्यधिक रक्तश्राव से उसकी गंभीर स्थिति बनी हुई है। घटनास्थल से पुलिस को दो जिंदा बम हाथ लगे हैं।

पुलिस ने बताया कि गुरुवार देर रात बैरछाही में बम फटा, जिसमें मो. अबुल के पुत्र अफरोज का हाथ क्षतिग्रस्त हो गया है। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। डॉक्टरों ने उसे निजी अस्पताल रेफर कर दिया है। इधर, बमबाजी से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है।

ग्रामीणों ने बताया कि देर रात अचानक हुई आवाज से लोग सहम उठे। घरों से निकलकर सड़क पर पहुंचे तो घटना की जानकारी मिली। वहीं घटनास्थल पर अफरोज के घर से दो सौ मीटर पूरब में पुलिस ने लावारिश हालात में दो जिंदा बम भी बरामद किया है। पुलिस ने तुरंत दोनों बम को निष्क्रिय कर दिए।

छानबीन में जुटी पुलिस

इस घटना के बाद गांव के लोग काफी दहशत में हैं। घटना को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। पुलिस इस घटना की तह तक जाने के लिए बारीकी से पड़ताल करने में जुटी है। हालांकि पुलिस को घटना के संबंध में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। ना ही घायल अफरोज का बयान ही विस्तार से पुलिस ले सकी है।

इधर, बैरगाछी ओपी अध्यक्ष हरेंद्र कुमार ने बताया कि मामला संदिग्ध है। पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर पड़ताल कर रही है। जल्द मामले का उद्भेदन कर घटना में शामिल आरोपियों की पहचान कर ली जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024