पटना के दानापुर थान क्षेत्र के जनकधारी स्कूल के पीछे एक घर में बम विस्फोट हुआ है। विस्फोट से एक वृध महिला और एक बच्चा जख्मी हो गये हैं। दोनों घायलों को इलाज के दानापुर अनुमंडल अस्पताल लाया गया है, जहां दोनों का इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई और मामले की छानबीन में जुट गई है। विस्फोट कैसे हुआ अभी तक इसका पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा है कि ये विस्फोट सुल्तानपुर के एक मकान में हुआ है। विस्फोट इतना तगड़ा था कि मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। मकान में रखा सारा सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। आनन-फानन में वरीय अधिकारी एवं स्थानीय पुलिस मौके वारदात पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…