Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

उचक्कों ने महिला के पर्स से उड़ाए 19 हजार रुपए

परवेज़ अख्तर/सिवान : जिले के हुसैनगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित इलाहाबाद बैंक परिसर से एक महिला के पर्स से उचक्कों ने 19 हजार रुपए उड़ा लिए। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सिंगही गांव निवासी मो. खैरुल्लाह की पत्नी मरियम खातून हुसैनगंज बाज़ार स्थित इलाहाबाद बैंक से रमजान की खरीदारी के लिए 20 हजार की निकासी करने गई थी। निकासी में उन्हें दो-दो सौ के सौ नोट दिए गए। इसमें से उन्होंने एक हजार रुपए किसी अन्य काम हेतु अलग रख लिए थे। तभी पहचान की एक महिला ने उन्हें अधिक निकासी करने हेतु खाताधारक गारंटर बनने के लिए रोका तो वो बैंक परिसर में ही बेंच पर बैठ गई। अपना काम निपटा कर जब मरियम खातून जाने लगी तो अचानक उनकी नजर पर्स के खुले चेन पर पड़ी।अनहोनी की शंका पर पर्स को टटोला तो उसमें रखे 19 हजार रुपए गायब थे। इस संबंध में बैंक मैनेजर से शिकायत की गई। बैंक मैनेजर ने बैंक परिसर में लगे सीसी कैमरे की फुटेज की पड़ताल की। कैमरे में दो संदिग्ध लड़कों को बैंक परिसर में घूमते हुए देखा गया, उनकी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024