बसंतपुर में मारपीट मामले में दोनों पक्ष ने दर्ज कराई प्राथमिकी

परवेज अख्तर/सीवान : बसंतपुर में मामूली विवाद में हुई मारपीट मामले में दोनों पक्षो ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है. थानाक्षेत्र के सिपार के महेश राय के बयान पर दर्ज कांड संख्या 99/21 में सिपार सानी बगाही के सेढ़ी महतो, राहुल महतो समेत 5 लोगों पर 17 मार्च की शाम दरवाजे पर पहुंच गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर सर फोड़ देने का आरोप लगाया गया है. वही सानी बगाही के कृष्णा महतो की पत्नी उमरावती देवी के बयान पर दर्ज कांड संख्या 100/21 में सिपार के महेश राय व उमेश राय पर 18 मार्च की देर शाम शराब के नशे में धुत्त होकत घर मे घुस गाली देते हुए छेड़खानी व मारपीट का आरोप लगाया गया है. साथ ही प्राथमिकी में मंगलसूत्र व नगदी निकाल लेने की बात कही गई है. पुलिस दोनों प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026