परवेज अख्तर/सिवान : जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के माधोपुर पश्चिम टोला गांव में क्रिकेट के विवाद में शनिवार की रात दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने रविवार को बड़हरिया थाना में आवेदन दिया है। थानाध्यछ मुकेश कुमार ने जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है। विदित हो कि माधोपुर पश्चिम टोला के निवासी और बड़हरिया थाना के चौकीदार मोहन राम के बेटे और मुमताज़ अली उर्फ भुट्टू के बेटे कैसर अली के बीच क्रिकेट खेलने में शनिवार को दिन में विवाद हुआ था। उसके बाद पुनः शनिवार को दोनों पक्षों में रात में मारपीट हो गई। एसआई केएन शर्मा ने घटना स्थल पर पहुंच कर दोनों पक्षों को समझा बुझा कर मामला को शांत कराया और जांच कर कार्रवाई करने की बात कही।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…