परवेज अख्तर/सिवान : जिले के जी. बी. नगर तरवारा थाना क्षेत्र के भरतपुरा गांव में गुरुवार की शाम प्रभावती देवी एवं सुगांती देवी के बीच हुई मारपीट हो गई। इसमें प्रभावती देवी, रेखा कुमारी एवं राहुल कुमार घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। घायल प्रभावती देवी ने स्थानीय थाना में आवेदन देकर गांव के ही सुगांती देवी, भगवान महतो, भीम कुमार, सुमन कुमारी, रजनी कुमारी, रामस्वरूप महतो, उर्मिला देवी, पवन उर्फ परदेशी महतो, बबलू महतो उर्फ कृष्णा महतो, हेमनारायण महतो, सोनू कुमार एवं शिखा उर्फ ज्योति कुमारी को नामजद किया है। इसमें जान से मारने की नीयत से लाठी डंडा एवं धारदार हथियार से हमला कर मारपीट करने का आरोप लगाई है। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष अकील अहमद ने बताया कि आवेदन मिली है। प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…