परवेज अख्तर/सिवान: जिले के नौतन थाना क्षेत्र के अंगौता गांव में शुक्रवार की देर शाम भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर ईंट पत्थर के बाद तोड़ फोड़ किये जाना का समाचार प्रकाश में आया है. सूचना पाकर घटना स्थल पर पहुंचे थाना प्रभारी अभिमन्यु कुमार पुलिस बल के साथ दोनों पक्षों को शांत कराते हुए कागजात की मांग की. वहीं पुलिस के आने के बाद दुबारा तनाव बन गया. जिसे देखते हुए दुबारा पुलिस को घटना स्थल पर पहुंच कर शांत करना पडा.
वही एक पक्ष के रामनरेश बैठा थाने में आवेदन देकर करवाई करने की मांग किया है. कहा है कि हमारे गांव के भरत साह चार पांच अज्ञात लोगों के साथ नाजायज मजमा बना कर गाली गलोज देते हुए ईंट पत्थर से हमला कर घर में बंधक बाना दिया. घर के आगे रखे बखार व प्लान तोड़ फोड़ कर गिरा कर फेंक दिया. घर के बाहर निकलने पर जान से मारने की धमकी दिया गया. जिसे लेकर दो बार पुलिस हस्तक्षेप कर चुकी है. उसके बाद हमलोग घर से बाहर निकल पाये. थाना प्रभारी अभिमन्यु कुमार ने कहा कि आवेदन मिला है, कार्रवाई की जा रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…