परवेज अख्तर/सिवान :
जिले के जामो थाना क्षेत्र के जामो-जगदीशपुर नहर मार्ग पर रविवार की दोपहर को ईंट लेकर जगदीशपुर जा रहा ट्रैक्टर नहर में पलट गया. बताया जाता है कि ईंट से लदा ट्रैक्टर अचानक नहर में पलट गया. विदित हो की चढ़ाई के दौरान ड्राइवर का संतुलन बिगड़ गया व ट्रैक्टर नहर में जाकर पलट गया. गनीमत यह रही कि ड्राइवर व उस ट्रैक्टर पर बैठे ईंट उतारने वाले मजदूर बच गये. वरना बड़ी घटना हो सकती थी. सूचना पाकर जामो पुलिस ने घटना का जायजा लिया. इधर स्थानीय लोगों का कहना है कि गत वर्ष गंडकी नदी की बाढ़ ने तबाही मचायी थी. जिसके चलते जामो-जगदीशपुर मार्ग खराब हो गया था. अब आये दिन इस मार्ग में सड़क हादसे हो रहे हैं.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…