Siwan News

सहोदर भाई पर हत्या की नियत से गोली चलवाने वाला आरोपी भाई गिरफ्तार

अन्य आरोपी की तलाश में पुलिस कर रही छापेमारी

परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के जामो थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने हरिहरपुर कला से आर्म्स एक्ट के अभियुक्त ध्रूप साह को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया. आरोपी ध्रूप साह पर बीते 15 दिसंबर को अपने सहोदर भाई पर हत्या करने की नियत से दो गोली चलवाने का आरोप लगा था. इस घटना में उसका सहोदर भाई घायल हो गया था. जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जहां से उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. पीएमसीएच में इलाज के दौरान जीतन मांझी ने पटना पुलिस को दिए गए अपनी फर्द बयान में कहा था की बीत 10 दिसंबर मेरे बड़े भाई ध्रूप साह, भतीजा रोहित कुमार, रिंकू कुमारी, गोपालगंज के थावे निवासी रितेश कुमार आदि ने मेरे साथ विवाद किया. इस दौरान इन लोगों ने शमसान पहुंचाने की धमकी दी थी. घायल जीतन कुमार के अनुसार 15 दिसंबर की शाम 4:30 बजे मझवलिया स्थित अपनी मोबाइल की दुकान बंद करके छितौली बाजार जा रहे थे. इसी बीच भतीजा रोहित व उसका मित्र रितेश कुमार रास्ते में घेर लिया और फॉयर झोंक दिया. गोली जीतन के की दाहिने बांह व दाहिने जांघ में लगी. गोली लगने के बाद जीतन वहीं गिर गया. ग्रामीणों के सहयोग से उसे सदर अस्पताल लाया गया. जहां से पीएमसीएच रेफर कर दिया गया.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026