Categories: पटना

11 साल की उम्र से नाबालिग को हवस का शिकार बनाता रहा जीजा! पोल खुली तो…

बेतिया: रिश्ते को कलंकित करने वाली एक घटना बिहार के बेतिया से सामने आ रही है. जहां एक व्यक्ति ने जीजा साली के रिश्ते को तार-तार करते हुए नाबालिग के साथ 11 साल तक दुष्कर्म (Minor girl rape) किया है. पुलिस ने आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. दरअसल मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जब पीड़ित लड़की ने महिला थाना में आवेदन दिया. जिसमें पीड़िता ने आरोप लगाया है कि वर्षों से उसका जीजा यौन शोषण कर रहा था और अब शादी करने का दबाव बना रहा था, लेकिन जब लड़की ने शादी करने से इनकार कर दिया तो लड़की का अश्लील वीडियो वायरल (Video Viral) करने की धमकी देने लगा. लड़की की शिकायत पर नगर थाना और महिला थाना की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

पीड़िता के अनुसार जब वह 11 साल की थी तभी पहली बार उसके जीजा ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया. जिसके बाद से वह लगातार उसके साथ रेप करता आ रहा है. अब शादी का दबाव बना रहा है, और ऐसा नहीं करने पर वीडियो वायरल करने का धमकी देता है. जीजा अपनी उस के साथ लगभग 10 वर्षों तक दुष्कर्म करता रहा और उसका वीडियो बना उसे ब्लैकमेल करता रहा. लेकिन जब लड़की बड़ी हुई तो वह जीजा को बार-बार समझाती रही लेकिन जीजा उसे ब्लैकमेल करता रहा जिससे परेशान होकर साली ने बेतिया महिला थाने में आवेदन दे दिया. जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर लिया है.

पीड़ित लड़की ने बेतिया महिला थाने में आवेदन दिया कि जब वह 11 साल की थी तक उसके जीजा ने पहली बार जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बना उसे लगातार ब्लैकमेल करता रहा. पीड़ित लड़की ने आवेदन में बताया कि वीडियो बनाकर उसका जीजा उसके साथ लगातार गलत काम करता रहा और जब लड़की ने विरोध शुरू किया तो जीजा ने उसके भाई और पिता को जान से मारने की धमकी देने लगा.

पीड़िता ने आवेदन में यह भी लिखा कि वह अब 22 वर्ष की हो गई है. उसका जीजा उसपर जबरदस्ती शादी करने का दबाव बना रहा है. जब लड़की ने मना किया तो वह वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है. जिससे परेशान होकर उसने महिला थाने में आवेदन दिया. इस बाबत बेतिया एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने बताया कि लड़की के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. पीड़िता ने आवेदन में जीजा पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है जिसको लेकर जांच की जा रही है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026