Categories: पटना

साली के लेकर भाग निकला जीजा, बोला- पत्नी को भेजो वरना उसकी बहन से कर लूंगा शादी

पटना: जिले में एक जीजा की करतूत को लेकर काफी चर्चा हो रही है। जिले के गड़खा थाना क्षेत्र के एक गांव से एक किशोरी का अपहरण शादी की नीयत से उसके जीजा द्वारा कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। अपह्रता के पिता ने गड़खा थाने में अपने दामाद दरियापुर थाने के अकबरपुर गांव निवासी कृष्णा राम को आरोपित कर प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि उनके दामाद कृष्णा राम ने कुछ दिन पहले धमकी दी थी कि अगर उसकी पत्नी सुकांति देवी की विदाई नहीं की गई तो वह उनकी 14 वर्षीया पुत्री का अपहरण कर शादी कर लेगा। सुकांति देवी के साथ अक्सर मारपीट किए जाने के कारण उसके पिता उसकी विदाई नहीं कर रहे। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

अगवा युवती को पुलिस ने किया बरामद, आरोपित गिरफ्तार

मांझा : मांझागढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक युवती को अगवा करने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के साथ ही कार्रवाई की है। अगवा युवती को बरामद कर लिया गया। युवती को अगवा करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपित को भी गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि मांझागढ़ थाना के एक गांव की रहने वाली एक युवती को प्रेम-प्रसंग में एक युवक के द्वारा अगवा कर लिया गया था। इस मामले में अपहृत युवती के पिता के बयान पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के हरदिया गांव निवासी संदेश बीन की तलाश शुरू कर दी। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली की अगवा युवती सिधवलिया थाना क्षेत्र के रामपुर सदौवा गांव स्थित मंदिर के पास पूजा करने के लिए गई है। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर अगवा युवती को बरामद करने के साथ ही आरोपित युवक को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस बरामद युवती को कोर्ट में पेश करने की तैयारी करने में जुट गई है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024