छपरा

मांझी में बहन के साथ दुष्कर्म का विरोध करने पर भाई की हत्या

घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश, मौके पर काफी संख्या में पुलिस बल के साथ पहुंचे पदाधिकारी

छपरा: सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में एक युवती के साथ उसके घर में घुसकर दुष्कर्म करने का विरोध करने के कारण उसकी भाई हत्या सोमवार की मध्य रात में एक बजे कर दी गई। घटना के बाद से ग्रामीणों में काफी आक्रोश है तथा तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। घटना की सूचना पाकर रात को करीब 2:00 बजे मांझी थाना की पुलिस पहुंची। ग्रामीणों के आक्रोश तथा तनाव की स्थिति को देखते हुए रात में ही सीआईएसएफ के जवानों के साथ डीएसपी भी पहुंचे हैं और वहां कैंप कर रहे हैं। मृतक महम्मदपुर गांव निवासी मंसुर अंसारी 14 वर्षीय पुत्र फिरोज अंसारी बताया गया है। वह नवी कक्षा का छात्र था।

हत्या व दुष्कर्म के मामले में संलिप्त युवक को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी की कोई सूचना नहीं है। फिलहाल वहां पुलिस कैंप कर रही है और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दी है।

पुलिस का कहना है कि इस मामले में अब तक मृतक के परिजनों का बयान दर्ज नहीं हो सका है लेकिन प्रथम दृष्टया यह बात सामने आई है कि मृत की बहन का किसी युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था और रात में वह अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर में घुस गया, जिसे किशोर ने देख लिया, जिसके कारण उसके बहन के प्रेमी ने ही उसकी हत्या कर दी, हालांकि इस मामले में मृतक के परिजनों का आरोप है कि उसके घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास किया जा रहा था, जिसका विरोध करने के कारण किशोर की हत्या कर दी गयी।

इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा का बाजार गर्म है, जितनी मुंह उतनी बातें कही जा रही है। मृतक की उम्र करीब 14 वर्ष है और वह नवी कक्षा का छात्र था। फिलहाल वहां पुलिस कैंप कर रही है तथा हंगामा की स्थिति बनी हुई है। हत्या के आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है और शव का पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया चल रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026