छपरा: जिले के मशरक थाना क्षेत्र के सिकटी भिखम उत्क्रमित उच्च विद्यालय के पीछे जंगल में 10 वर्ष के बच्चे की निर्मम तरीके से गला रेतकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक सिकटी भिखम गांव निवासी प्रमोद यादव का 10 वर्षीय पुत्र रिषभ कुमार हैं। घटना की सूचना मिलने पर ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर उमड़ पड़ी है। रिसभ शनिवार की सुबह अपने घर से चाय बिस्कुट खाकर बाहर गया था। परिजनों ने बताया कि गांव के बच्चे शौच करने गये थें वही पर शव को देख शोर मचा कर ग्रामीणों को सुचना दी।
वही परिजनों ने पहुंच शव की शिनाख्त की और थाना पुलिस को सुचना दी वैसे घटना की जांच पड़ताल की जा रही है कि बच्चे की निर्मम तरीके से गला रेतकर हत्या क्यूं की गई है। मृतक बच्चा दो भाईयों में बड़ा है और पिता मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष रितेश कुमार मिश्रा , दारोगा राजेश दल बल के साथ पहुंच मामले की जांच पड़ताल कर रहें हैं और शव को अपने कब्जे में ले लिया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…