दरौली के बीएसएफ जवान का हुआ निधन, राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार

परवेज अख्तर (संवाददाता), सिवान: जोधपुर में तैनाता दरौली निवासी बीएसएफ जवान बच्चा सिंह का निधन हो गया.वह कई दिनों से बीमार चल रहे थे,जहां इलाज के दरम्यान उनका निधन हो गया. शुक्रवार की देर शाम साथी जवान उनका पार्थिव शरीर वाहन से लेकर पहुंचे.शव पहुंचने के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया.देर शाम में ही उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ सरयू नदी के मलपुरवा घाट पर किया गया. बीएसएफ के जवान व पुलिस की टुकड़ी ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया. बड़े बेटे अभय सिंह ने मुखाग्नि दी.

बच्चा सिंह की एक माह पहले तबीयत खराब हुई थी. इलाज के लिए जोधपुर सेना अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां उनका निधन होने के बाद पार्थिव शरीर सेना के विशेष विमान से दिल्ली लाया गया. इसके बाद दिल्ली के पटना लाया गया. पटना से वाहन पर उनका शव उनके घर दरौली लाया गया.मृत जवान को दो बेटा व दो बेटी है. थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि सेना के जवानों के साथ राजकीय सम्मान के साथ बच्चा सिंह का अंतिम संस्कार किया गया है. इस मौके पर उपेंद्र राय, मुख़िया लाल बहादुर, वीरेंद्र ओझा,केशव प्रताप सिंह, राजकिशोर सिंह,वीरकुंवर सिंह, मोटे सिंह,मुन्ना सिंह,श्रीकांत सिंह आदि लोग मौजूद रहे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026