Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सिवान के सिसवन में दुकान में सेंधमारी कर नकदी समेत एक लाख की चोरी

ग्रामीणों ने संदेह के आधार पर एक युवक को पकड़ा

परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के घुरघाट गांव में चोरों ने बीती रात एक किराना दुकान में सेंध मारी कर दुकान के अंदर घुस गये और 70 हजार नकद समेत 30 हजार रुपये के सामान चुरा लिये।घटना की जानकारी दुकान मे सो रहे दुकानदार को रात्रि दो बजे ही हो गई लेकिन वह चोरों के डर के मारे वह कुछ बोल नहीं सका।सोमवार की सुबह उसने लोगों को चोरी की घटना की जानकारी दी। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार घुरघाट गांव के पंचायत भवन के समीप गांव के सड़क के किनारे प्रभूनाथ प्रसाद की किरान दुकान है।दुकानदार प्रभूनाथ प्रसाद ने बताया कि वे रोज की तरह दुकान बंद कर दुकान में ही सो रहे थे।रात करीब दो बजे पीछे की दीवार में बड़ा सा छेद कर चोर अंदर आए । मुझे सामान इधर उधर गिरने की जानकारी हुई लेकिन जान जाने के डर से मै चुप चाप सोने का नाटक करता रहा।चोरों ने गल्ला में रखे 70 हजार रुपये नगद और इसके अलावा दुकान से हॉर्लिक्स,अमुल दुध के डब्बा, साबुन का पाकेट, सरफ तथा सौंदर्य प्रसाधन जैसे महंगे सामान गायब थे। उन्होंने बताया कि करीब 30 हजार रुपये की सम्पत्ति चोरी हुई। पीड़िता ने इस चोरी की घटना की स्थानीय थाने को दी । घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। चोरी मे शामिल होने की शंका को लेकर गांव के ही एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा।ग्रामीणों का कहना था कि सेंध मारकर दुकान में घुसने के दौरान चोर के शरीर में जरूर खरोंच आया होगा क्यों दिवाल को काफी कम काटा गया था।पकड़े गए युवक को ग्रामीणों ने जमकर धुनाई कर दी। ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि पकड़ा गया युवक चोरी मे शामिल होने की बात स्वीकार कि है तथा समान को सोमवार की शाम तक वापस देने कि बात कबुल किया हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026