परवेज़ अख्तर/सीवान :- सोमवार की सुबह करीब 10:30 बजे गोपालगंज से सीवान आ रही यात्रियों से भरी आर्यन बस का चक्का फटने से बस पलट गई। इसमें 6 यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई है।जबकि बस में सवार 15 यात्री गम्भीर रूप से घायल हो गए।
डीएम ने बताया कि उक्त घटना में 6 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 15 लोग घायल हैं।घायलों में अभी तक आधा दर्जन मरीजों को इलाज के लिए सदर अस्पताल से पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।घटना के बाद घटनास्थल पर एवं सदर अस्पताल में लोगों की भीड़ जुट गई है। ऐसे में सदर अस्पताल इमरजेंसी वार्ड में उमड़ी भीड़ को देखते हुए वार्ड का दरवाजा बंद करना पड़ा.
अस्पताल के बाहर भीड़ को नियंत्रण करने के लिए रैपिड एक्शन फोर्स तैनात किया गया इसके बाद भीड़ कम हुई और धीरे-धीरे गंभीर रूप से घायल यात्रियों को पीएमसीएच रेफर किया गया डीएम ने बताया कि यात्री बस दुर्घटना में घायल है गोपालगंज जिले के हैं।पुलिस नाम व पते का सत्यापन कर रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…