परवेज अख्तर/सिवान : जिले के बसंतपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित निबंधन कार्यालय के पास स्टेट-हाईवे 73 पर मलमलिया की तरफ जा रही स्विफ्ट डिजायर कार में पीछे से तेज गति से आ रही एक बस ने गुरुवार की शाम जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार आगे खड़े पिकअप से भी टकरा गई। दुर्घटना में कार का पिछला एवं अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। मौका देख बस का चालक, खलासी बस छोड़कर एवं पिकअप के चालक वाहन के साथ फरार हो गए। इधर सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बस को अपने कब्जे में ले लिया। क्षतिग्रस्त कार बसंतपुर थाने के सअनि अमरेंद्र कुमार सिंह की है। मामले में सअनि के पुत्र पीयूष कुमार के बयान पर कांड संख्या 439/18 दर्ज की गई है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर चालक, खलासी एवं मालिक की पहचान करने में जुटी है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…