Categories: पटना

बारातियों से भरी बस ट्रक से टकराई, आधा दर्जन से अधिक लोग जख्मी, नालंदा जाने के दौरान हुआ हादसा

जहानाबादः बिहार के जहानाबाद में बारातियों से भरी एक बस शनिवार को ट्रक से टकरा गई. इस हादसे में करीब आधा दर्जन से अधिक बाराती घायल हो गए हैं. लोगों की मानें तो हादसा तेज रफ्तार के कारण हुई है. जहानाबाद के घोसी थाना क्षेत्र के घोसी नहर फॉल के समीप बस और ट्रक में यह टक्कर हुई है. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायल बारातियों को घोसी पीएचसी भेजा गया है.

जहानाबाद से नालंदा के सकरी लौट रही थी बारात

घायलों ने बताया कि शुक्रवार की शाम नालंदा जिले के इस्लामपुर थाना क्षेत्र के सकरी गांव से बारात जहानाबाद के मोहनपुर गांव आई थी. आज अपने गांव लौटने के दौरान बस तेज रफ्तार में होने के कारण अनियंत्रित होकर सामने से आ रही ट्रक से टकरा गई. टक्कर में वेचन मिस्त्री, मनोज, इंदल चौधरी, देवबंद चौधरी, प्रवीण कुमार और विपिन समेत बस पर सवार आधा दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गए हैं.

घटना के बाद ट्रक और बस क्षतिग्रस्त

इधर, घटना के बाद ट्रक और बस की टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गाड़ियों के सामने के हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए. बस के आगे का शीशा टूट गया. वहीं ट्रक सड़क के किनारे जाकर लटक गया. घटना के बाद अफरातफरी की स्थिति हो गई थी. घटना के बाद आसपास के लोग दौड़े फिर पुलिस भी पहुंची.

बारातियों से भरी बस और ट्रक की जोरदार टक्कर की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सबसे पहले स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया. पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई है.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024