परवेज अख्तर/सिवान : जिले के गुठनी स्थानीय पुलिस ने शुक्रवार की शाम सेलौर गांव में छापेमारी कर गुमटी में शराब बेचते एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार व्यक्ति अविनाश कुमार राम उर्फ पिंटू बताया जाता है। थानाध्यक्ष मनोरंजन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि सेलौर गांव निवासी अविनाश पिछले कुछ दिनों से सेलौर चट्टी पर अपनी गुमटीनुमा दुकान में शराब रखकर बेचता है। वहां शुक्रवार की शाम छापेमारी की गई जहां से यूपी निर्मित बंटी बबली देशी शराब 30 शीशी और एटपीएम अंग्रेजी शराब 15 पैकेट के साथ धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर शनिवार को जेल भेज दिया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…