Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

गोली से घायल व्यवसाई की पटना में इलाज के दौरान मौत

परवेज अख्तर/सिवान:- वर्ष के अंतिम दिन यानी 31 दिसंबर को अपराधियों के गोली के शिकार दो व्यवसायियों में से एक व्यवसाई ने आज जिंदगी की जंग हार कर मौत को गले लगा लिया। उल्लेखनीय है कि 31 दिसंबर को शहर के व्यस्ततम इलाके मे सशस्त्र अपराधियों ने शहर के एक प्रतिष्ठित व्यवसाई के साथ लूटपाट की थी,और विरोध करने पर उन्हें गोली मार दी। गोली लगने से घायल व्यवसाई दीपक कुमार उर्फ दीपू एवं आशीष कुमार को स्थानीय लोगों ने सदर अस्पताल में दाखिल कराया था।जहां चिकित्सकों ने उन्हें की स्थिति नाजुक देख उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया था। पटना में इलाज के क्रम में आज दोनों व्यापारियों में से एक व्यवसाई दीपक कुमार उर्फ दीपू ने पटना के पारस अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना के बाद सीवान के व्यवसायियों में भयमिश्रित आक्रोश है। और सिवान के व्यापारी काफी दहशत ज्यादा है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026