हुसैनगंज में छापेमारी अभियान में शराब के साथ कारोबारी धराए

  • गांव में खजुरबानी में छिपकर शराब की बिक्री करते पकड़ाया
  • छपिया बुज़ुर्ग गांव में गौतम यादव के घर छापेमारी कर पकड़ा

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से पुलिस ने देसी शराब बरामद की है। इसके अलावा दो जगहों से शराब बेच रहे कारोबारियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार गुप्त सूचना पर पुअनि दयानंद ओझा के नेतृत्व में छापेमारी के दौरान बल्ली गांव में खजुरबानी में छिपकर शराब की बिक्री कर रहे एक कारोबारी को शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार कारोबारी की पहचान हुसैनगंज निवासी राजकुमार चौधरी के रूप में की गई। वहीं पकड़े गए कारोबारी के पास से देसी शराब के पांच पैकेट भी बरामद किए गए। इधर एसआई राकेश कुमार के नेतृत्व में छपिया बुज़ुर्ग गांव में गौतम यादव के घर छापेमारी की गई।

इस दौरान भागने की कोशिश कर रहे गौतम यादव को पुलिस बल ने पीछा कर पकड़ लिया। घर की तलाशी के दौरान पॉलीथिन में रखा छह लीटर देसी चूलाई शराब बरामद हुआ है। श्वान दस्ता छपरा के शराब खोजी दस्ते के साथ हुसैनगंज बाजार में हैदरी मार्केट के पीछे कूड़े में शराब ढूंढने पहुंची पुलिस को प्लास्टिक के डिब्बे में छिपाकर रखा पांच लीटर देसी शराब बरामद हुआ है। पूछताछ के दौरान शिवजी चौधरी द्वारा शराब छिपाए जाने की बात पता चली। पुलिस ने शिवजी चौधरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। सभी गिरफ्तार आरोपितों को बुधवार को जेल भेज दिया गया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026