Categories: पटना

मांग में सिंदूर डालकर बोला प्रेमी, आज से तुम मेरी पत्नी, फिर शादी के नाम पर 10 साल तक बनाए संबंध

परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
बिहार में लव, सेक्स धोखा का मामला प्रकाश में आया है। यहां एक युवती का अपने प्रेमी के साथ कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेमी ने शादी के नाम पर युवती से 10 साल तक संबंध बनाए। इससे पहले प्रेमी एक दिन युवती के पास आया और उसकी मांग में सिंदूर भरकर युवती को अपनी पत्नी बताने लगा। युवती ने जब प्रेमी से शादी करने की बात कही तो उसने जान से मारने की धमकी देनी शुरू कर दी। प्रेमी से धोखा मिलने के बाद युवती एसएसपी ऑफिस पहुंचकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

मामला गया जिले का है। बाराचट्टी थाना क्षेत्र का रहने वाले युवक विपिन यादव का यहीं की युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। युवती ने पुलिस को बताया कि विपिन ने प्यार के नाम पर उसके साथ धोखा किया है। शादी के नाम पर विपिन ने 10 साल तक उसके साथ यौन शोषण किया है। अब वह उसका फोन भी नहीं उठा रहा है। युवती ने बताया कि वह जब भी विपिन से शादी की बात करती थी तो विपिन उसकी बात को टाल देता था।एक दिन विपिन ने उसकी मांग में सिंदूर भर दिया और कहा आज से तुम मेरी पत्नी हो और मैं तुम्हारा पति। पीड़िता ने यह भी बताया कि करीब दो महीना से विपिन से शादी के लिए कह रहूं लेकिन विपिन अब शादी से इनकार कर रहा है।

युवती का आरोप है कि उसे जानकारी मिली है कि विपिन ने किसी दूसरी लड़की से शादी कर ली है। इसकी जानकारी पर जब वह विपिन के घर पहुंचा तो वहां उसके साथ मारपीट की गई। विपिन ने उसे धमकी दी है कि तुम्हारा रेप करवाकर जान से मरवा देंगे। पीड़िता ने बताया कि प्रेमी से धोखा मिलने के बाद उसकी काफी बदनामी हो चुकी थी। इस वजह से उसने जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया, लेकिन परिवार वालों ने उसे बचा लिया। पीड़िता ने बताया कि मामले की शिकायत उसने महिला थाने में भी की है, लेकिन वहां उसकी सुनवाई नहीं हुई। थक हार कर वह एसएसपी ऑफिस में शिकायत करने आई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026