छपरा: जिले के मशरक प्रखण्ड के हाईस्कूलों में कक्षा 9 वी से 12 तक मंगलवार से पठन पाठन शुरू होने के बाद डीईओ छपरा अजय कुमार सिंह के निर्देश पर मशरक बीईओ वीणा कुमारी ने बुधवार को औचक निरीक्षण किया। सीआरसी समन्वयक संजय कुमार के साथ अवध उच्च विद्यालय चैनपुर,राजकीयकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मशरक, जगन्नाथ जानकी प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय मशरक सहित कई विद्यालयों में कोविड सुरक्षा गाइड लाइन के मानक के तहत बच्चो की बैठक योजना, मास्क, परिसर एवं कमरों की साफ सफाई सहित शिक्षक से लेकर छात्र उपस्थिति पंजी का निरीक्षण किया।
बीईओ ने इस दौरान बताया कि प्रतिदिन की रिपोर्ट विभागीय प्रपत्र में जिला और जिला से राज्य को भेजा जाना है। राजकीयकृत उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय मशरक में सेंटअप हो चुके कक्षा 10 एवं 12 वी के छात्रों की पढ़ाई होने पर विद्यालय के शिक्षकों की सराहना की। बीईओ ने मॉडल स्कूल के प्रस्ताव को लेकर विद्यालय भवन एवं परिसर का भी अवलोकन किया ।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…