परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर प्रखंड के असांव गांव में शुक्रवार को पंचायत कमेटी सदस्यों का 11वां महाधिवेशन एवं महारैली की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक हुई। बैठक में 15 फरवरी को गांधी मैदान पटना में आयोजित महारैली व महाधिवेशन को सफल बनाने का आह्वान किया गया। साथ ही इसके लिए बैठक, दीवार लेखन, बैनर-पोस्टर, प्रचार यात्रा कर ज्यादा से ज्यादा लोगों को शामिल होने के लिए आह्वान किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए विधायक सत्यदेव राम ने कहा कि आज हम संविधान एवं लोकतंत्र बचाओ रैली उस समय कर रहे है जिस समय देश में महंगाई एवं बेरोजगारी चरम पर है। उद्योगपतियों की संपत्ति में लगातार वृद्धि हो रही हो रही है वहीं आम लाेग गरीब होते जा रहे हैं। इन ताकतों के खिलाफ मुंहतोड़ जवाब देने के लिए महारैली की तैयारी की जा रही है। बैठक पूर्व जिला पार्षद शीतल पासवान, पूर्व प्रमुख मीना देवी, मंजीता कौर, प्रेम राम, ललन यादव आदि लोग मौजूद थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…