परवेज़ अख्तर/सिवान:- जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के नई बस्ती में रहने वाले 23 वर्षीय युवक की शुक्रवार की रात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक श्याम देव वर्मा का पुत्र पिंटू वर्मा है. जिसे शाम सात बजे फोन करके घर से बुलाया गया था. उसका शव बाबू टोला के पश्चिम सड़क के किनारे पड़ा हुआ मिला. पिंटू के दो गोली एक सिर में व एक सीने पर मारी गई थी. घटनास्थल से पुलिस ने नौ एमएम की एक गोली व दो खोखा बरामद किया है. इस मामले में परिजनों के बातचीत के आधार पर मृतक के बहनोई मैरवा-मझौली रोड निवासी चंदन वर्मा को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सीवान भेज दिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार मैरवा नई बस्ती निवासी श्यामदेव वर्मा का दूसरा पुत्र पिंटू वर्मा शुक्रवार की शाम घर पर टीवी देख रहा था. तभी शाम 7:00 बजे के करीब उसके मोबाइल पर फोन आया. इसके बाद फोन से बात करता वह बाहर निकल गया. देर रात तक उसके घर नहीं लौटने पर परिजन परेशान हो उठे, परंतु कोई अन्यत्र जाने को समझते हुए वह लोग निंश्चित होकर गये. सुबह में उसकी शव बाबू टोला के पश्चिम सड़क के किनारे स्थानीय लोगों ने देखा और पुलिस को सूचना दी. सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से उसकी पहचान की.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…