परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव के अनवर कुरैशी को घर बुलाकर गांव के ही कुछ लोगों ने शनिवार को मारपीट की. साथ ही जान मारने की नियत से गला दबाते हुए नगद व चेन छीन लिया. मामले में पीड़ित अनवर कुरैशी के बयान पर कांड संख्या 283/20 दर्ज की गई है. जिसमे शेखपुरा के इस्तखार कुरैशी, इस्लाम कुरैशी समेत 8 लोगों पर घर बुलाकर गाली-गलौज व मारपीट करने के साथ नगद व चेन छीन लेने का आरोप लगाया गया है.
पीड़ित किसी तरह जान बचा कर भागा. इसी दौरान गोली मारने की धमकी देने की बात भी प्राथमिकी में कही गई है. पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए रविवार की रात मामले में नामजद इस्लाम कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया. जिसे सोमवार को जेल भेज दिया गया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…