Categories: छपरा

छपरा में शराब कारोबारियों के खिलाफ चला अभियान, एक महिला समेत 3 गिरफ्तार

छपरा: पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर एकमा व रसूलपुर थाने की पुलिस ने विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी कर 25 लीटर अवैध देशी शराब के साथ एक महिला समेत दो धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. बताया जाता है कि रसूलपुर थाना के पुलिस अवर निरीक्षक रिंकी कुमारी ने रामपुर गांव में छापेमारी कर खोप से पांच लीटर अवैध देशी शराब बरामद किया. पुलिस ने मौके से खोप के मालिक हदीस मियां को गिरफ्तार कर लिया.

गांव के लोगों का आरोप है कि हदीस मियां को एक साजिश के तहत शराब के तस्करों ने जेल भेजवाया है. उधर एकमा थानाध्यक्ष देव कुमार तिवारी ने गंजपर टोले बलुआ गांव में छापेमारी कर बीस लीटर अवैध देशी शराब बरामद किया. पुलिस ने मौके से धंधेबाज शबनम खातून को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस गिरफ्तार आरोपितों से आवश्यक पूछताछ कर जेल भेज दिया है.

मशरक में 90 लीटर देशी शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार, प्राथमिकी दर्ज

मशरक थाना क्षेत्र के यदु मोड़ पर थानाध्यक्ष राजेश कुमार और एएलटीएफ दारोगा मो फूलहसन ने संयुक्त रूप से छापेमारी करतें हुए मकान के पीछे छिपाकर रखा गया 90 लीटर देशी शराब के साथ धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया गया है।

थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बुधवार को बताया कि एक्साइज कन्ट्रोल पटना की सुचना पर एएलटीएफ टीम के साथ संयुक्त रूप से छापेमारी की गई तो यदु मोड़ निवासी कुणाल कुमार सिंह पिता यदु सिंह को 90 लीटर देशी शराब जो मकान के पीछे छिपाकर रखा गया था बरामद कर लिया गया वही धंधेबाज कुणाल कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार शराब धंधेबाज पर प्राथमिकी कांड संख्या 79/22 दर्ज कर मंडल कारा छपरा भेज दिया गया वही मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दिया गया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026