Categories: छपरा

अभियान: सीओ और थानाध्यक्ष ने सघन मास्क चेकिंग अभियान चलाया

छपरा: बिना मास्क पहनने वालों के खिलाफ सीओ ललित कुमार सिंह और थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में मशरक तरैया मोड़ पर अभियान चलाया गया और बिना मास्क पहने लोगों को मास्क बांटकर और फाइन कर हिदायत दी गई।सीओ और थानाध्यक्ष की अगुवाई में पुलिस टीम ने बिना मास्क सड़कों पर घूमने वालों को रोककर बिना मास्क पहने बस चालक, पैसेंजर और मोटरसाइकिल सवार समेत चार चक्का वाहन में सवार लोगों को रोककर मास्क चेकिंग अभियान को सफल बनाया गया। मौके पर लोगों को मास्क पहनाया और उनको और परिवारजनों को बिना मास्क पहने बाजार में या घर से बाहर घूमने पर रोक लगाने की सख्त हिदायत दी।

मौके पर सीओ ललित कुमार सिंह ने बताया कि मास्क चेकिंग अभियान के दौरान 300 लोगों का चेकिंग किया गया जिसमें 25 लोगों को बिना मास्क पहनने पर 1250 रुपया फाइन किया गया और एक मास्क दिया गया।वही मास्क चेकिंग को देख कई लोगों ने वाहन चेकिंग की स्थिति भांपकर गलियां पकड़ लीं और आसानी से बचकर निकल गए, लेकिन अधिकांश आने जाने वाले जो यातायात नियमों को पूरी तरह पालन किए थें पर बिना मास्क में पुलिस की पकड़ में आ गए और उन्हें मास्क नहीं पहनने पर चालान कटवाना ही पड़ा। कई लोग तो पुलिस द्वारा रोके जाने पर रुतवा भी दिखाने का प्रयास करते रहे, लेकिन मास्क नहीं पहनने पर उनकी कहीं नहीं चली और अंत में चालान कटवाकर आगे बढ़ लिए।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024